जीजा ने वीडियो कॉल कर भाई को दिखाई बहन की...

जीजा ने वीडियो कॉल कर भाई को दिखाई बहन की...

Jharkhand News : झारखंड के देवघर में 25 साल की एक शादीशुदा महिला की फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। महिला के भाई ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने बताया कि जीजा ने उसे वीडियो कॉल किया और बहन की लटकी हुई लाश दिखाई। वहीं महिला के पति का कहना है कि झगड़े के बाद वह घर के बाहर सोने चला गया। रात में पत्नी ने आत्महत्या कर लिया। यह घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला की है। मृतका की पहचान किरण कुमारी के रूप में हुई है। महिला के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

मृतका के पति घोरमारा बाजार में ठेला पर चटपटी बेचने का काम करता है। शुक्रवार की रात खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दोनों के बीच झगड़ा हो जाने के चलते पति घर के बाहर सो गया। वहीं पत्नी ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह मोहनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। महिला को फंदे से उतारा गया। मौके पर उपस्थित परिजन एवं ग्रामीण के समक्ष शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मृतका के मायके वाले करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी को होते ही भाई कुंदन कुमार मंडल के अलावा दर्जनों की संख्या में लोग घोरमारा पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने आरोपी महिला के पति दिवाकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के भाई ने बताया कि जीजा के परिजनों ने श्रावणी मेला में ज्यादा कमाई होने के कारण घर बुला लिया। दोनों एक महीना तक घोरामरा में बिजनेस किए। श्रावणी मेला खत्म होने के बाद फिर से घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। बहनोई बहन के साथ छोटी-मोटी बात को लेकर अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके कारण बहनोई ने जान से मारने की धमकी दी। बहन ने रात में फोन कर मामले की जानकारी दी। अगली सुबह बहनोई ने बहन की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद वह वीडियो कॉल कर लाइव पिक्चर दिखाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार