बीच सड़क पर कपल ने पार की बेवकूफी की हदें, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

बीच सड़क पर कपल ने पार की बेवकूफी की हदें, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

नई दिल्ली : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और रील्स के चक्कर में लोग कुछ भी करने लगे हैं। कोई जान जोखिम में डाल रहा है तो कोई पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता से भी परहेज नहीं कर रहा। हाल में बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक कपल ने बेवकूफी की हदें पार कर दी। इसमें लड़का बिजी सड़क पर बाइक चला रहा है, जबकि लड़की उसकी गोद में बैठी है। सड़क पर किसी ने पीछे से कपल का वीडियो बना लिया था। बाइक के नंबर की जांच करके बेंगलुरु पुलिस ने लड़के को ढूंढ निकाला है। शख्स के खिलाफ येलाहंका पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, येलहंका पुलिस के उस व्यक्ति की पहचान 21 साल के सिलंबरसेन के रूप में की है, जो एक कैब ड्राइवर है। वह शामपुरा में एमवी लेआउट का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 279 आईपीसी और धारा 184, 189, 129, 177 आईएमवी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई 107 सीआरपीसी के तहत होगी।

बेंगलुरु पुलिस ने मोय- मोय सांग के साथ कपल के वीडियो और फिर राइडर की गिरफ्तारी का वीडियो पोस्ट करते हुए बाइकर्स को चेतावनी दी और लिखा- 'अरे रोमांच चाहने वालों, सड़क स्टंट के लिए स्टेज नहीं है! कृपया इसे सभी के लिए सुरक्षित रखें. आइए जिम्मेदारी से सवारी करें।'

बता दें कि इससे पहले, बेंगलुरु पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर स्टंट करने के लिए कई युवाओं पर मामला दर्ज किया था। सड़क नियम तोड़ने वालों का पता लगाने के लिए इस सड़क पर एआई-संचालित कैमरे भी लगाए गए थे। रिकॉर्ड बताते हैं कि बेंगलुरु में होने वाली घातक दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या बाइकर्स की वजह से होती है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान