बलिया DM ने सदर तहसील में सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बलिया DM ने सदर तहसील में सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए ये निर्देश


बलिया। कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद बन्द पड़े सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुरू हो गया। मंगलवार को सभी तहसीलों में यह आयोजन हुआ, जिसमें जनता की फरियाद सुनी गई। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बलिया सदर तहसील में, तो सीडीओ विपिन कुमार जैन ने रसड़ा तहसील के जनसुनवाई की। इसी तरह सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसील में समस्याएं सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। 

सदर तहसील में आए हर एक फरियादी के शिकायती प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी ने लिया। इस दौरान कुल 83 मामले आए, जिसमें  का छह का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए सख्त हिदायत दी कि इन सभी समस्याओं का समाधान समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक होना चाहिए। इस दौरान तहसील क्षेत्र के लोगों ने राशन, पेंशन, अवैध कब्जे व अन्य तरह-तरह की शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा, कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच जनता की समस्याओं पर भी ध्यान देना है। जो भी प्रार्थना पत्र आए उसका त्वरित निस्तारण ऐसा हो कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। एसपी देवेन्द्र नाथ ने पुलिस से जुड़ी समस्या को सुना और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेश यादव, सीओ अरुण मिश्र, सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

बढ़िया काम करने वाले पांच लेखपालों के बारे में पूछा

सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी श्री शाही ने तहसील सदर में सबसे बढ़िया काम करने वाले पांच लेखपालों का नाम पूछा। तहसीलदार ने पांच नाम गिनाए तो उनके बारे में अन्य जानकारी ली। उन्होंने संकेत दिया कि बढ़िया काम करने वाले लेखपालों का उत्साहवर्धन के लिए कोई पहल की जाएगी, ताकि अन्य लेखपाल भी उनसे प्रेरित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन और बेहतर ढंग से कर सकें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी