बलिया : भृगु बाबा मंदिर को लेकर अच्छी खबर

बलिया : भृगु बाबा मंदिर को लेकर अच्छी खबर

बलिया। अयोध्या, मथुरा व काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भृगु बाबा कॉरिडोर का भव्य निर्माण होगा। इसके लिए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति प्रदान की है। साथ ही गत दिवस मुख्यमंत्री के साथ बलिया आए प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने भी इस बाबत अपनी मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। 

सांसद के निर्देश पर भाजपा नेता सुशील पांडे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल बलिया पहुंचकर भृगु बाबा मन्दिर का निरीक्षण किया और हो रहे कार्यों के विषय में विधिवत रिपोर्ट सांसद को भेजा। सांसद उस रिपोर्ट के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे। शिष्टमंडल के साथ मौजूद नगर विकास विभाग के अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि शासन का निर्देश प्राप्त हुआ है कि भृगु बाबा मंदिर परिसर में रैन बसेरा, गेस्ट हाउस व पार्क का निर्माण होगा। अन्य विकास संबंधी कार्य करके भृगु बाबा मंदिर को कॉरिडोर के रूप में भव्यता प्रदान किया जाएगा। इस संदर्भ मे सुशील पाण्डेय ने बताया कि सांसद जी ने कहा है कि भृगु बाबा मंदिर के विकास में धन का अभाव आड़े नहीं आएगा। भव्य कॉरिडोर का निर्माण होगा। शिष्ट मण्डल में मुन्ना पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, बलराम सिंह शामिल रहे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी