EO मणिमंजरी राय केस : यह बात कहते-कहते रो पड़ी आरोपी चेयरमैन की पत्नी

EO मणिमंजरी राय केस : यह बात कहते-कहते रो पड़ी आरोपी चेयरमैन की पत्नी


मनियर, बलिया। मेरे पति राजनीतिक साजिश का शिकार हुए है। ईओ मणि मंजरी राय से उनके मधुर संबंध थे। मणि मंजरी राय नगर पंचायत के किसी भी मामले को लेकर तनाव में नहीं थी। राजनीतिक साजिश कर्ताओं के बहकावे में आकर उनके परिजनों ने मेरे पति को आरोपित कर दिया। वह इस मामले में बिल्कुल निर्दोष है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर मेरे पति निष्पक्ष जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्यवाही हो, अन्यथा किसी निर्दोष को फंसाना न्याय नहीं होगा। 

इतना कहते-कहते चेयरमैन भीम गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता भावुक हो गयी। फिर व्यापारी नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। हुआ यह कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन बलिया लक्ष्मण गुप्ता, बांसडीह व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता मनियर स्थित चेयरमैन व EO मणि मंजरी राय सुसाइड मामले में आरोपी भीम गुप्ता के आवास पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। वहां अपनों को देख चेयरमैन भीम गुप्ता की पत्नी ने खुलकर अपना बात रखा। फिर, व्यापारी नेताओं ने कहा कि पूरा व्यापार मंडल आपके साथ है। बिना जांच किए किसी भी निर्दोष को फंसाया जाता है तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। इस संदर्भ में हम लोगों ने मुख्यमंत्री के अलावा उच्चाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा है। हम उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री और अधिकारी उचित विचार कर CBI जांच बैठायेंगे, ताकि इसकी निष्पक्ष जांच हो। इस मौके पर संतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद, भोला सोनी सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।



वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी