थाईलैंड से शिक्षाविद् सम्मान लेकर लौटे डॉक्टर सानंद सिंह का सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में स्वागत

थाईलैंड से शिक्षाविद् सम्मान लेकर लौटे डॉक्टर सानंद सिंह का सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में स्वागत

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से संबद्ध अमृत महोत्सव मना रहे सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के लिए सुखद खबर है।कॉलेज में अपनी 26 वर्ष की सेवाओं के अध्यापन जीवन के साथ अनेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम से संबंधित लगभग 5 पुस्तकों के प्रकाशन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोधन जर्नल समय में अपने शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए जागरण ग्रुप द्वारा किए गए मूल्यांकन में डॉक्टर सानंद सिंह (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, सतीश चंद्र कॉलेज बलिया) को सम्मानित किया गया है।

अपनी स्थापना काल से लेकर आज तक सतीश चंद्र कॉलेज बलिया ने कला, साहित्य, विज्ञान, संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक प्रोफेसरों ने भारत और भारत के बाहर के विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और देश का मार्गदर्शन किया है। राजनीति के क्षेत्र में सतीश चंद्र कॉलेज बलिया से स्नातक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी रहे हैं। यह कालेज के लिए सुखद समाचार है कि यहां के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, परिषद के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदेश की जनता को दिए हैं।

वर्तमान परिवेश में डॉक्टर सानंद सिंह राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष कुशल प्राध्यापक, शोध मार्गदर्शक और महाविद्यालय स्तर पर एक सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए इस शिक्षाविद सम्मान के लिए सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के प्राचार्य प्रोफ़ेसर बैकुंठ नाथ पांडे, प्राध्यापक बंधु और सभी शिक्षणेत्तर बंधुओं द्वारा डॉक्टर सानंद सिंह का थाईलैंड से लौटने के बाद महाविद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर डाक्टर सानंद सिंह ने आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान आप सभी का है। इस वर्ष राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए आयोजित किया जायेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा