बलिया : एसडीएम की मौजूदगी में स्मार्टफोन वितरित

बलिया : एसडीएम की मौजूदगी में स्मार्टफोन वितरित

बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्मार्टफोन टेबलेट वितरण प्राचार्य डॉ. उदय पासवान एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। 

उत्तर प्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत कुमार नायक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं के उत्साह को बढ़ाते हुए ऑनलाइन शिक्षा में स्मार्टफोन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार ने शिक्षा में स्मार्टफोन की क्या उपयोगिता है इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ उदय पासवान ने ने कहा कि वर्तमान समय में ऑफलाइन शिक्षा के साथ ऑनलाइन शिक्षा भी जरूरी है और इसमें स्मार्टफोन की उपयोगिता बहुत ही बढ़ जाती है इसके साथ ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक एवं स्मार्टफोन वितरण के संयोजक डॉ. उमाकांत यादव, धर्मेंद्र नाथ पांडे, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, विनीत तिवारी डॉ मंजीत कुमार राय डॉ. अनिल कुमार, दिलीप कुमार, अमरीश सिंह, ज्ञान प्रकाश, रघुनाथ शरण सिंह, अवनीश चंद सोनकर, अंजनी यादव, अंकित जी, सत्येंद्र जी,श्री सत्यनारायण यादव, हरेंद्र चौधरी, सत्येंद्र तिवारी, सुनील सिंह, मुन्ना शर्मा, जय प्रताप, राघवेंद्र और कुबेर इत्यादि उपस्थित रहे। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ सच्चिदानन्द मिश्र ने यह जानकारी दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे