EO मणिमंजरी राय केस : बलिया के व्यापारियों ने CM को भेजा यह मांग पत्र

EO मणिमंजरी राय केस : बलिया के व्यापारियों ने CM को भेजा यह मांग पत्र


बांसडीह, बलिया। नगर व्यापार मंडल बांसडीह का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी बांसडीह से मिला और मणि मंजरी राय आत्महत्या केस में 'दोषी बचे नहीं निर्दोष फंसे नहीं' के तहत मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने मांग किया कि जल्दबाजी में कोई फैसला न हो। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जो भी दोषी हो, उसे सजा मिले। 

नगर व्यापार मंडल बांसडीह की मांग

-EO मणिमंजारी राय मामले में बैरिया के नायब तहसीलदार रजत सिंह घटना के दिन से ही संदिग्ध है, लेकिन उनको अभी तक आरोपी क्यों नहीं बनाया गया।
-EO की सुसाइड नोट का जांच होना चाहिए, क्योंकि वह दिल्ली और बनारस में नौकरी नहीं कर रही थी। यहां उनकी पहली पोस्टिंग थी। 
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए। 
-आत्महत्या हुआ है या हत्या ? इसको लेकर जनता में कंफ्यूजन है। स्पष्ट किया जाए। 
-FIR में जिस टेंडर का जिक्र है, उसे EO मणिमंजारी राय और चेयरमैन भीम गुप्ता के हस्ताक्षर से 6 जून 2020 को ही निरस्त कर दिया गया है। उसके बाद जो भी टेंडर हुआ है, जेम पोर्टल से हुआ है। 
-मणिमंजारी राय, नायब तहसीलदार रजत सिंह और ड्राइवर चंदन वर्मा का कॉल डिटेल, सीडीआर और रिकॉर्डिंग वार्तालाप का आ जाए तो स्थिति स्पष्ट होगी।
-FIR में भीम गुप्ता, विनोद सिंह, अखिलेश कुमार चंदन वर्मा के अलावा अन्य जो लोग हैं, उन पर क्या कार्रवाई हुई ? सार्वजनिक किया जाए।
-मणिमंजरी राय की सहेली डॉक्टर ममता ने फेसबुक वॉल पर शादी एवं दोस्त चुनने के संबंध में कुछ बात लिखी है, उसकी भी जांच की जाए।
-पुलिस द्वारा अन्य अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया था, उसमें क्या हुआ? सार्वजनिक किया जाए। 
-FIR में आरोपित भीम गुप्ता सहित अन्य को तब तक ना गिरफ्तार किया जाए, जब तक पूर्ण जांच में उन को दोषी नहीं पाया जाता। क्योंकि अभी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में मुख्य दोषी कोई दूसरा होगा तो उनकी छवि खराब होने से जो क्षति होगी फिर वापस नहीं हो सकती। पत्रक देने वालो में रमेश रौनियार, गोपाल जी गुप्ता, बिजय सभासद, मनोज साहू, अमित गुप्ता, मून जी इत्यादि व्यापारी रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषआपके लिए आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना...
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत