बलिया : युवक पर मौत का खौफनाक झपट्टा, कांप जायेगा रूह

बलिया : युवक पर मौत का खौफनाक झपट्टा, कांप जायेगा रूह


रसड़ा, बलिया। कस्बा रसड़ा स्थित पानी टंकी रोड नई बस्ती मुहल्ले में मंगलवार की आधी रात को दिवाल गिरने से एक युवक की  मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पानी टंकी रोड नई बस्ती निवासी बिट्टू कुमार गोंड (26) पुत्र छठ्ठू गोंड़ रोजमर्रा की तरह अपनी भुजा की दुकान लगाने के बाद घर आकर मंगलवार की रात सो गया। लेकिन आधी रात अपने भाई से किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं और गाली गलौज होने लगी, जब भाई ने दौड़ाया तो बिट्टू भागने लगा। इतने में उसके ऊपर दीवार गिर गई और उसमें दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार