बलिया : गांधी-शास्त्री जयंती पर युवा कांग्रेस ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना

बलिया : गांधी-शास्त्री जयंती पर युवा कांग्रेस ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना


बलिया। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
एआईसीसी शैलेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को दिशा देते है। हम महात्मा गांधी के विचारों की और सिद्धांतों की राह पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश ने 70 वर्षों में चौमुखी विकास किया, मगर वर्तमान में केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से भारत वर्तमान परिस्थितियों में कई मामलों में पिछड़ रहा है। सरकार रोजगार के सवाल पर युवाओं को ठगने का काम कर रही है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी के बताए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी ने देश को अन्य के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार हमारे महापुरुषों के कार्यों को नजरअंदाज कर रही है। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारतीय युवा कांग्रेस जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्तों पर भारत की वर्तमान पीढ़ी को भारत को चौमुखी विकास के तरफ ले जाने का कार्य करना है। वर्तमान की केंद्र सरकार हमारे राष्ट्रपिता के कार्यों को भी नकारने का काम कर रही है। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री के देश में किसानों के नए कानून काला कानून के बराबर किसानों के हाथ काटने पर उतारू केंद्र सरकार की नई नीति किसानों के साथ छलावा करने का एक नया प्रयास है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेंगी। सत्य प्रकाश उपाध्याय, रुपेश चौबे, अंजनी चौबे,गीरिश कान्त गांधी, आनन्द विक्रम सिंह, विवेक ओझा,यश मिश्रा बंटी, अबुल फैज, सर्वेश कुमार तिवारी, अंचल प्रसाद निषाद, सुर्याशं भारद्वाज, सुजीत पाठक,अजय कुमार राजभर, रितुराज मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दुर्गेश सिंह व संचालन फुलबदन तिवारी ने किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी