कोरोना अपडेट बलिया : Ivermectim का कोई साइड इफेक्ट नहीं, इस तरह खाएं यह दवा

कोरोना अपडेट बलिया : Ivermectim का कोई साइड इफेक्ट नहीं, इस तरह खाएं यह दवा


बलिया। डीएम एसपी शाही ने कहा कि ivermectim दवा का इस्तेमाल बेहिचक कर सकते हैं। बताया कि यह आम तौर पर कीड़ी की दवा है जो ऐसे भी लोग हर 6 महीने पर खाते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।इसके इस्तेमाल के बाबत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ मणि दूबे ने बताया कि बाहरी समाज में रहने वाले व्यक्ति रात का खाना खाने के बाद 12 एमजी की एक गोली लें। फिर इसके 7 वें और 30वें दिन एक-एक गोली खाएं, और हर महीने एक-एक दवा खाएं। यह दवा काफी प्रभावी साबित हुई है। इस बात का ध्यान रहे कि गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष के नीचे के बच्चों को यह दवा नहीं खाना है।

ऑक्सीमीटर बेहद जरूरी

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर बहुत ही जरूरी है। इससे सम्भावित खतरे को पहले ही भांपा जा सकता है। अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीज में कोई लक्षण नहीं है, पर ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से जान चली जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन लेवल 96 के नीचे आए तो अलर्ट हो जाना चाहिए। अगर 92 से नीचे आ गया तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि जरूरत के हिसाब से एल-1 या एल-2 अस्पताल ले जाकर बाहर से ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई जा सके। यही वजह है कि ऑक्सीमीटर रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मृत्यु में वृद्धों की संख्या ज्यादा, रहें सावधान

कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा देखा जाए तो इसमें सबसे ज्यादा 60 वर्ष से ज्यादा के 23 लोग हैं। इसके अलावा 50 से 60 वर्ष के बीच के 13 लोग, 30 से 50 वर्ष के बीच के 12 लोग, 21 से 30 वर्ष तक के दो तथा 0 से 10 वर्ष तक के दो की मृत्यु हुई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद