बलिया : शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में जालसाजी व कूटरचना कर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने एक अध्यापक समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नवानगर गांव की तारा देवी पत्नी सुनील चौबे ने पुलिस से शिकायत की है कि परिखरा निवासी प्राथमिक शिक्षक अमित तिवारी अपने चार अन्य साथियों द्वारा उनके पति को शिक्षण संस्थान खोलकर पद व अन्य तरह के लाभ का लोभ देकर उनकी जमीन फर्जी ट्रस्ट के नाम पर रजिस्ट्री करवा दी गयी है। इस रजिस्ट्री में उक्त लोगों द्वारा 33 लाख रुपये की अदायगी भी दिखाई गई है, जो किसी भी माध्यम से पीड़िता के पति को नहीं दी गयी है। मामले में अनेक तरह के प्रलोभन देकर उनकी जमीन रजिस्ट्री करवा ली गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए शिक्षक अमित तिवारी व उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 406, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजकपूर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी