बलिया : बीएसए समेत कई अधिकारियों ने आजमाया चाक पर हाथ, देखें तस्वीरें

बलिया : बीएसए समेत कई अधिकारियों ने आजमाया चाक पर हाथ, देखें तस्वीरें


बलिया। दीया-बाती प्रदर्शनी में गंवई परिवेश को दिखाने के लिए कुम्हारों का चाक, बैल-गाड़ी, अन्य गांव की पुरानी परम्पराओं से जुड़ी चीजें थीं। कुम्हारी कला पर हाथ आजमाते हुए एसडीएम सदर राजेश यादव व बीएसए शिवनारायण सिंह ने चाक चलाकर दिए बनाने का प्रयास किया। वहां मौजूद कुम्हारों के सहयोग से कई दिए भी बना डाले। निश्चित रूप से यह कुम्हारी कला को प्रोत्साहित करने वाला क्षण था। जिलाधिकारी समेत वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से मिट्टी से बने सामानों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की।


हस्तशिल्प से निर्मित चीजें थी आकर्षण का केंद्र

दीया-बाती प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा​ विभाग, महिला कल्याण विभाग, पेंशन व छात्रवृत्ति से जुड़े विभागों संग दर्जन भर विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा किया। वहां जाने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं व उसका लाभ कैसे लें, इसके बारे में बताया। बच्चों के लिए लर्निंग मैटेरियल से जुड़ी चीजों की बेसि​क शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी भी बेहद खास बनी रही। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष पूनम शाही, सदस्या ​शिला यादव, सीमा यादव व अन्य अतिथियों ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान हस्तशिल्प से निर्मित जैसे गाय के गोबर से बने दिए व अन्य कई घरेलू सामान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।







Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली