बलिया में दर्दनाक हादसा : भरभरा कर गिरी दीवार, मलवे में दबकर महिला की मौत

बलिया में दर्दनाक हादसा : भरभरा कर गिरी दीवार, मलवे में दबकर महिला की मौत


हल्दी, बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिगहीं गांव में गुरुवार की शाम एक मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसके मलवे में दबकर 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

बिगहीं गांव निवासी रामसखी पत्नी रामनाथ अपने निजी काम से गांव के रास्ते से कहीं जा रही थी। रास्ते में नन्हू उपाध्याय की ईट-गारा से बनी दीवार अचानक भर भरा कर रामसखी पर गिर पड़ी, जिसमें दबने से रामसखी की मौके पर ही मौत हो गयी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गये। दीवार के मलवे में दबी रामसखी को बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार