निकाय चुनाव : बलिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू, बैरिया SDM ने BLO को किया अलर्ट

निकाय चुनाव : बलिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू, बैरिया SDM ने BLO को किया अलर्ट

बैरिया, बलिया। निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर नगर पंचायत बैरिया के सभी बीएलओ की बैठक शनिवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होगा। बैरिया के सभी बीएलओ डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से मिलेंगे और 1 जनवरी 2022 को 18 साल के हुए नए मतदाताओं को जोड़ना है। साथ ही नगर पंचायत के मृतक मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम हटाना है। यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होगा।

यह भी पढ़े प्रभु धन्वंतरि हर लें विषाद, कल राम अवध आने वाले...

किसी भी बीएलओ ने इस कार्य में हीला हवाली किया तो गंभीर कार्रवाई होगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य लोकतंत्र की मजबूती के लिए है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेक्टर अधिकारी के रूप में सीडीपीओ बैरिया राकेश कुमार, सुपरवाइजर राजस्व निरीक्षक सुरेश राम, महेंद्र सिंह, विजय चौधरी व लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता को नामित किया गया है। बैठक में नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा के अलावा नगर पंचायत बैरिया के समस्त बीएलओ ने प्रतिभाग किया।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद