दुर्जनपुर कांड : मृतक के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

दुर्जनपुर कांड : मृतक के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल



बैरिया, बलिया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी के निर्देशन व प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह की अगुवाई में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दुर्जनपुर काण्ड में मृत जय प्रकाश पाल के दरवाजे पर सोमवार को पहुंचा। मृतक के दो भाइयों चंद्रमा पाल व तेज नारायण पाल से घटना के विषय में जानकारी प्राप्त किया। कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय, वह कम है। प्रदेश में दलित, पिछड़े व कमजोर वर्ग पर हर जगह अत्याचार हो रहे है। दुर्जनपुर की घटना उसी कड़ी का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी आपको न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी। घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के संरक्षण में घटनाएं हो रही है। मुझे ताज्जुब हो रहा है कि जहां हजारो की भीड़ है, वहां केवल 12 सिपाहियों की ड्यूटी लगाना कही से उचित नही था। दुकान आवंटन में अपने चहेते समूह को दुकान आवंटन कराने के लिए दबाव बनाने की बात कही से उचित नही है। मुझे प्रियंका गांधी ने स्थित समझने के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही है, वह रामराज्य के दावे की पोल खोलने के लिए काफी है।दुर्जनपुर की घटना उतर प्रदेश के कानून ब्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए काफी है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस घटना में राजनीतिक संरक्षण देने वाले नेता के ऊपर 120 बी का मुकदमा दर्ज किया जाय। इस अवसर पर मनोज यादव, इमरान खान, प्रेम नारायण सिंह पाल, ओमप्रकाश पांडेय, रामकुमार पाल, अरुण प्रकाश सिंह, संदीप पाल, नवीन बघेल, हीरालाल पाल, राजेश पाल, सीबी पाल, जय प्रकाश तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला