बलिया : रंग लाई भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पहल

बलिया : रंग लाई भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पहल


बैरिया, बलिया। मक्के की सरकारी खरीद शुरू हुई, किंतु गति काफी धीमी होने होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। अब तक 550 कुंतल मक्के की खरीद ही पिछले एक सप्ताह में हो पाई है। अगर यही गति रही तो किसानों को अपना मक्का बेचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

उल्लेखनीय है कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की सरकार से पहल पर जनपद में मक्के की सरकारी खरीद शुरू हुई,   जिसका एक केंद्र नवीन कृषि उप मंडी सोनबरसा को बनाया गया है। वहां तैनात मार्केट इंस्पेक्टर पुर्णेन्दु परवीन ने बताया कि प्रति बीघा साढ़े तीन कुन्तल  मक्का खरीदने की गाइडलाइन सरकार से मिली है। उसी गाइडलाइन के अनुसार मक्के की खरीद की जा रही है। वहीं, लोगों ने जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि मक्का खरीद को गति देने के लिए सोनबरसा में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए। उधर, जिस पोर्टल पर मक्का खरीद के लिए पंजीकरण हो रहा है, उसमें भी काफी तकनिकी दिक्कत आ रही है। पंजीकरण होने के बाद भी किसानों का पंजीकरण नहीं दिख रहा है, जिससे किसान परेशान है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

31 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 31 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष आज जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी...
बलिया एसपी ने दो निरीक्षकों समेत तीन पुलिसकर्मियों का बदला कार्य क्षेत्र, तीन थानों को मिले नया इंचार्ज
Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात बच्चों ने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह, मिला चेक और Certificate 
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र की मजबूती के लिए कही बड़ी बात
CDO के सहयोग से बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बनें आकर्षण का केन्द्र, शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे गैर जनपद के बच्चे
बलिया को सावन में मिला रेलवे का बम्पर गिफ्ट ! चलेगी दो नई ट्रेनें
ABVP की 'आग' में झुलसे बलिया नगर कोतवाल !