बलिया में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार
On



बलिया। गड़वार पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में कार्यक्रम आयोजक भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भानु दुबे को बुधवार की सुबह महाकलपुर नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ बिना परमिशन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, महामारी अधिनियम तथा 7 CLA के तहत कार्रवाई की है। विगत सोमवार की रात भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के बेटे का जन्मदिन था, जिसमें भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग में गायक गोलू राजा घायल हो गये। मामले में एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने आयोजक को उनके गांव के नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 07:18:07
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...



Comments