बच्चों के विवाद में बड़ा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे ; महिला की मौत Ballia News

बच्चों के विवाद में बड़ा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे ; महिला की मौत Ballia News


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव में बकरी चराने को लेकर पहले बच्चे भिड़े, फिर बड़े आमने-सामने हो गये। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गयी। बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, तनाव को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से शांति व्यवस्था बहाल करा दी है।

गुरुवार को उक्त गांव निवासी लोहा मियां का लड़का और अली हुसैन उर्फ सरल का लड़का बकरी चराने गए थे। वही दोनों के बीच में झगड़ा हुआ हाथापाई हुई। वहां लोगों ने झगड़ा छुड़ा दिया मामला शांत हो गया। घर वापस लौटने के बाद शाम 8 बजे के लगभग फिर दोनों पक्ष के बड़े लोगों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के अली हुसैन, नाजिर और जाकिर घायल हुए, तथा दूसरे पक्ष के लोहा मियां, मदीना खातून और अख्तर घायल हुए हैं। इस घटना में अली हुसैन की 50 वर्षीय पत्नी नूरजहां की मौत भी हुई है। पूछे जाने पर एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया की सूचना पर वहां पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वहां शांति व्यवस्था बहाल किया गया तथा मृतिका नूरजहां के शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। वहां पर मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि नूरजहां घर से बाहर नहीं निकली थी। वह मारपीट में नहीं आई थी। शायद उसका हार्ट अटैक हुआ है। लेकिन मैंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। अभी तक हमारे यहां किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दिया गया है। पुलिस गांव पर सतर्क नजर रखते हुए किसी तहरीर तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा