UP Election 2022 : बलिया डीएम ने दिया मण्डी की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश, सचिव को लगाई फटकार

UP Election 2022 : बलिया डीएम ने दिया मण्डी की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश, सचिव को लगाई फटकार

बलिया। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला​ निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को मण्डी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को वहां की व्यवस्था के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिया। साथ ही मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि तत्काल मण्डी को खाली करायें, ताकि मरम्मत व साफ सफाई हो सकें। साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर डीएम ने मण्डी सचिव को फटकार भी लगाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी समिति में सड़क, शेड, फर्श आदि जहां टूटी-फूटी है, उसकी मरम्मत तत्काल कराया जाना आवश्यक है। इसलिए मण्डी को जल्द खाली करवाकर मरम्मत के लिए जरूरी कार्यवाही की जाए। सभी सात विधानसभा की मतगणना के लिए अलग-अलग शेड का जायजा लेते हुए डीएम ने उसमें की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में ​सीआरओ विवेक श्रीवास्तव व मण्डी सचिव को निर्देशित किया। कहा कि मतगणना के मानक के अनुसार आरओ, एआरओ व मतगणना कर्मियों को बैठने के लिए व्यवस्था करा लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जो कार्य कहा जाए, उसे तत्काल करके अवगत करा दें। अगर कहीं भी कोई दिक्कत हो तो बताएं, ताकि उसे दूर कर हर कार्य को समय से सम्पादित कराया जा सके। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन आदि साथ थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा