बिजली विभाग ने मंगल पांडेय के गांव में दौड़ाया 'मैसेज करंट', मचा हाहाकार Ballia News

बिजली विभाग ने मंगल पांडेय के गांव में दौड़ाया 'मैसेज करंट', मचा हाहाकार Ballia News


बलिया। इसे शासन की मंशा को धूमिल करना कहा जाय या कुछ और ? समझ से परे है। क्योंकि बिजली विभाग ने न सिर्फ उपभोक्ताओं को 'मैसेज करंट' का झटका दिया है, बल्कि तकनीकी झूठ भी बोला है। इससे आजादी के महानायक मंगल पांडेय के गांव नगवां के लोग काफी मर्माहत है। 

गांव में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पांच दिनों से फूंका पड़ा है। इससे गांव के लोग इस भीषण गर्मी में तड़फड़ा गये है। आवश्यक कार्य ठप पड़े हुए हैं, लेकिन विभाग मटरगश्ती में व्यस्त है। बार-बार उपभोक्ताओं के अनुनय-विनय के बाद भी बिजली विभाग चुप है। कोई स्पष्ट जबाब देने को तैयार नहीं है। इस बीच, विभाग ने शनिवार को तकनीकी झूठ में उपभोक्ताओं को भटकाने की कोशिश की। 

गांव निवासी गोविन्द पाठक के मोबाइल पर शनिवार को बिजली विभाग ने एक मैसेज भेजा, जिसमें बताया गया कि आपके गांव में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इस तरह आपका कम्प्लेन निस्तारित हुआ। यह मैसेज देख गोविन्द पाठक दंग रह गये, क्योंकि मैसेज झूठा था। गांव में अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। गोविन्द पाठक ने बताया कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के साथ ही शासन से करूंगा। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव