69000 शिक्षक भर्ती : बलिया को पहले चरण से अधिक मिलेंगे शिक्षक
On



बलिया। 69000 शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की नियुक्ति में बलिया को 909 परिषदीय शिक्षक मिलेंगे। इसकी काउंसिलिंग 02 नवम्बर 2020 को शुरू हो रही है। इसके लिए BSA शिवनारायण सिंह ने सोमवार को ही कार्यक्रम जारी कर दिया था।
इसकी जानकारी देते हुए नियुक्ति पटल सहायक प्रशांत पांडेय ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती के प्रथम चरण में 658 शिक्षक बलिया को मिले थे। वहीं, दूसरे चरण में 909 शिक्षक मिलेंगे। चयनित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 02 से 04 दिसम्बर तक डायट पकवाइनार पर सुबह 09 बजे से होगी। 02 दिसम्बर को महिला, 03 दिसम्बर को पुरुष तथा 04 दिसम्बर को छूटे हुए महिला/पुरूष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 06:29:18
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...



Comments