बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, अब तक दो बच्चों समेत चार की मौत
On



बलिया। मंगलवार को आकाशीय बिजली से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। वहीं, आधा दर्जन झुलसे है। इसमें गड़वार थाना क्षेत्र में दो, उभांव व बैरिया थाना क्षेत्र में एक-एक लोगों की मौत हई है।
उभांव थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के फरही नाला के समीप आकाशीय बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से बाराडीह गांव निवासी किन्नू राजभर (28), अशोक राजभर (13), प्रदीप राजभर (14), साहिल राजभर (15), चंदायर बलीपुर के नरहीं गांव निवासी कृष्णा राजभर (16) झुलस गये। सभी को CHC सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने किन्नू राजभर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के घूरी टोला (सिताबदियारा) निवासी अतिश कुमार चौधरी (19) पुत्र हरिशंकर चौधरी की मौत भी आकाशीय बिजली से हो गई।जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चे झुलस गये, जिसमें दो की मौत हो गई। गांव में एक और व्यक्ति झुलसा है, जबकि पांच बकरियां मरी है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 20:01:06
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...



Comments