बलिया : व्यापारी नेता के युवा भतीजे का निधन, पहुंचे सांसद-विधायक
On



बिल्थरारोड, बलिया। व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद जायसवाल मधुलाला के भतीजा रामबाबू उर्फ पिन्टू जायसवाल (45) पुत्र बंशीलाल जायसवाल का निधन इलाज के दौरान लखनऊ केजीएमसी में हो गया। इसकी खबर मिलते ही शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी।व्यापारी ने दुर्गा प्रसाद जायसवाल के घर एक महीने के अन्दर यह दूसरी घटना है। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर गुरुवार को किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सपा नेता राजेश पासवान, रवि जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, प्रशांत कुमार, मंटू, मनोज मद्धेशिया, सुनील कुमार टिंकू, धर्मेंद्र सोनी, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मनोहर जायसवाल, मंटू मल, विनय वर्मा, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
31 Jul 2025 07:35:51
मेष आज जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी...
Comments