बलिया : बाइकर्स के बाद पिकप की चपेट में आये दो राहगीर, पहुंची पुलिस

बलिया : बाइकर्स के बाद पिकप की चपेट में आये दो राहगीर, पहुंची पुलिस


मनियर, बलिया। बेकाबू पिकप बाइक में टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे दो लोगों को भी चपेट में ले ली। घटना मनियर थाना क्षेत्र के गौरा बंगही में स्व. राम नारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास की है।
हादसे में पैदल जा रहे परमात्मा यादव (40) पुत्र हरेंद्र यादव (निवासी पूरब पठखौली थाना मनियर) तथा भीम राजभर (55) पुत्र परशुराम राजभर (निवासी सुल्तानपुर थाना कोतवाली बांसडीह) बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने भीम राजभर एवं परमात्मा यादव जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार यदुनंदन प्रजापति (24) पुत्र श्याम बिहारी प्रजापति एवं मनीष शर्मा (21) पुत्र मुन्ना शर्मा (निवासी राजा गांव खरौनी थाना कोतवाली बांसडीह) आंशिक रूप से घायल है। पुलिस ने पिकप को ड्राइवर सहित कब्जे में ले ली है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार