Cyber Crime का नया केस : फोन पर बात करते-करते बलिया के CSC संचालक के खाते से उड़ गया 21.8 हजार

Cyber Crime का नया केस : फोन पर बात करते-करते बलिया के CSC संचालक के खाते से उड़ गया 21.8 हजार

रेवती, बलिया। साइबर ठगों ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को 21 हजार आठ सौ रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ग्राहक सेवा संचालक ने साइबर सेल बलिया में घटना का प्रार्थना पत्र दिया है। नगर रेवती वार्ड नं 10 निवासी अभिषेक पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय घर के पास ही ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। अभिषेक ने 27 सितम्बर को ग्राहक हीरालाल वर्मा के खाते से पांच हजार पचास रुपये की निकासी किया। ग्राहक के खाते से तो पांच हजार पचास रूपये विड्राल हो गया, लेकिन ग्राहक सेवा केन्द्र के खाते में उक्त पैसा नहीं आया। 28 सितम्बर तक पैसा नहीं आया तो ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक ने यूट्यूब के माध्यम से पैसा वापसी की जानकारी हासिल किया।

यूट्यूब पर एक मोबाइल‌ नम्बर 9177594017 मिला, जिस पर अभिषेक ने काल किया। काल किये जाने पर उधर से एनीडेस्क डाउनलोड करने को कहा गया।अभिषेक ने एनीडेस्क डाउनलोड किया। इंस्ट्रक्शन वालों से बात करने के साथ ही ग्राहक सेवा केन्द्र के खाते से आठ बार में 21 हजार आठ सौ रुपये कट गया। यह बात ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक द्वारा उक्त मोबाइल नम्बर पर बताया गया तो उधर से उत्तर मिला कि दो घण्टे में आपका पैसा रिफण्ड हो जायेगा। तब ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ। अभिषेक ने साइबर सेल बलिया में प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापसी की गुहार लगाया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क