33 स्कूलों पर पहुंची बलिया बीएसए की टीम : बंद मिला एक विद्यालय, दो शिक्षक गैरहाजिर

33 स्कूलों पर पहुंची बलिया बीएसए की टीम : बंद मिला एक विद्यालय, दो शिक्षक गैरहाजिर

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह के आदेश के क्रम में मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों ने शिक्षा क्षेत्र मनियर के 39 विद्यालयों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान व्यवस्था दुरुस्त मिली। 39 विद्यालयों की जांच में सिर्फ 2 अध्यापक अनुपस्थित मिले, जबकि एक अनुदानित विद्यालय बंद पाया गया। अनुस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि शासन व विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश के अनुपालन में विद्यालयों का औचक निरीक्षण अभियान चलाकर किया जा रहा है, ताकि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनें। इसी क्रम में मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयकों द्वारा शिक्षा क्षेत्र मनियर के 39 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया डीपी सिंह व जिला समन्वयक (एमआईएस) सौरभ गुप्ता के निरीक्षण में एक-एक अध्यापक अनुपस्थित मिले। वहीं, खण्ड शिक्षा अधिकारी नवानगर अनूप गुप्ता के निरीक्षण में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर बंद पाया गया। बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण का यह अभियान जारी रहेगा। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक समय से स्कूल में उपस्थित रहकर बच्चों की बेहतर शिक्षा से आच्छादित करने के साथ ही बच्चों से सम्बंधित सभी कार्य सम्पन्न करें। इसमें लापरवाही अक्षम्य है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी