बलिया : भाजपा में शामिल हो सकते है सपा नेता सूर्यभान सिंह !

बलिया : भाजपा में शामिल हो सकते है सपा नेता सूर्यभान सिंह !

बैरिया, बलिया। सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की धरती के लाल समाजसेवी सूर्यभान सिंह समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते है। सूर्यभान सिंह ने कहा कि विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू हमारे आदर्श है।

अपने पैतृक आवास जयप्रकाशनगर में बुधवार को पत्रकारों से बात-चीत में सूर्यभान सिंह ने कहा कि मैंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आग्रह किया था कि बैरिया विधान सभा में किसी स्थानीय उम्मीदवार को ही प्रत्याशी बनाया जाय, ताकि क्षेत्र की गरिमा बनी रहे। परन्तु ऐसा नहीं हुआ और बाहरी व्यक्ति को टिकट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी वफादारी से चुनाव में सपा का साथ दिया और चुनाव बीतते ही मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया। एक प्रश्न के जबाब में सूर्यभान सिंह ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू की जीत अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से होगी। मुझे फर्श से अर्श पर पहुंचाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

भाजपा ज्वाइन की बात अपुष्ट : जिला मंत्री

सूर्यभान सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर को भाजपा के जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू ने गलत बताया है। दूरभाष के जरिये जिला मंत्री ने कहा कि सपा नेता सूर्यभान की सदस्यता भारतीय जनता पार्टी में नहीं हुई है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार