JNCU BALLIA : छात्र-छात्राओं मिला सरकारी टैबलेट, कुछ यूं दिखा उत्साह

JNCU BALLIA : छात्र-छात्राओं मिला सरकारी टैबलेट, कुछ यूं दिखा उत्साह


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय  परिसर में शनिवार को एम.काम, एमए और एमएसडब्ल्यू अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने कुल 133 टैबलेट वितरित किए, जो उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।


परिसर की शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा का प्रयोग समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए करना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी अपने आस- पास के दो निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में कार्य करें, यही उनकी शिक्षा का समाज को प्रतिदान होगा। 
टैबलेट पाकर उत्साहित छात्र/छात्राओं की प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं थी। उत्साहित छात्रों ने कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि टैबलेट मिल जाने से  उनकी ऑनलाइन पढ़ाई  अब आसान हो जाएगी। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका सिंह, अतुल कुमार, डॉ. अपराजिता उपाध्याय, नीति कुशवाहा और डॉ. सुरारी पाण्डेय  आदि प्राध्यापक तथा आकाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार