बलिया : पति और पुत्र के साथ मायके जा रही थी सीमा
On



बलिया। सोनौली-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम हल्दीरामपुर के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और पुत्र घायल हो गये। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित करने के साथ ही पति व पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा परसिया ग्राम निवासी धीरू प्रसाद (40) बाइक पर अपनी पत्नी सीमा देवी (35) व पुत्र आर्यन (6) को बैठा कर सिकन्दरपुर स्थित ससुराल में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से बेल्थरा रोड की तरफ आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो से टकराने के बाद बाइक असंतुलित हो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 07:18:07
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...



Comments