बलिया : तिलक समारोह से बाइक UP 60 Q-3777 चोरी

बलिया : तिलक समारोह से बाइक UP 60 Q-3777 चोरी

बलिया। अगर आप किसी शादी समारोह में जा रहे हैं तो आपको अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर में तिलक समारोह में शामिल होने आए अभय शंकर सिंह निवासी बसन्तपुर की स्पलेंडर बाइक (UP60Q-3777) को चोरों ने उड़ा दिया। चोरी की यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है।

अभय अपनी बाइक से तिखमपुर में मनोज पांडेय के यहां तिलक समारोह में सम्मिलित होने गए थे। वह 7:30 बजे समारोह में पहुंचे। वहां से एक-दो घण्टे बाद निकले तो देखा कि उनकी बाइक नहीं है। थोड़ी देर उन्होंने बाइक की तलाश की और ना ही मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौका मुआयना करने के बाद बाइक की तलाश में जुट गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज
बलिया : हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल...
बलिया में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, उठाएं लाभ
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच
13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल
बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश