दुर्जनपुर कांड : दोनों परिवार से मिलकर भाजपा सांसद ने दिया यह भरोसा

दुर्जनपुर कांड : दोनों परिवार से मिलकर भाजपा सांसद ने दिया यह भरोसा



बैरिया, बलिया। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि किसी भी जाति का धर्म समाज में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं देता है। गांव में सदियों से सभी जाति धर्मो के लोग सामाजिक सौंदर्य के साथ रहते है। आगे भी रहेंगे। अगर कोई जाति विशेष की बात करता है तो उसे पहले जाती के धर्म के विषय में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। मेरा प्रयास है कि दुर्जनपुर में परिस्थितिजन्य हुई घटना के बाद स्थिति को सामान्य किया जाए।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सोमवार की शाम दुर्जनपुर पहुंचकर धीरेन्द्र सिंह डब्लू के दरवाजे पर गए। वहां उनके घर की महिलाओं से बातचीत की। कहा कि आप लोग घायल है तो आप लोगों की भी प्राथमिकी दर्ज होगी। इस बाबत मैनें डीआईजी, डीएम व एसपी से बात की है। आप लोग थाने जाकर अपना तहरीर दीजिये, मुकदमा दर्ज होगा। उसके बाद सांसद ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी बात की। उसके बाद सांसद मृतक जयप्रकाश पाल के घर गए। घटना को परिस्थितिजन्य बताते हुए मृतक के परिवार को भयमुक्त होकर रहने को कहा। कहा कि सांसद होने के नाते मैं आश्वस्त करता हूं कि आप के परिवार की सुरक्षा की चिंता हमारी है। प्रशासन अपना काम करेगा। आप भयमुक्त होकर रहिये। सरकार क्या कुछ आप के लिए करेगी, यह सरकार की जिम्मेदारी है।सांसद ने राजनैतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओ व आम लोगों से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि समाज में शांति बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर सांसद के साथ पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, राम प्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी