यूपी पुलिस से सेना के जवान की हॉट टॉक Ballia News

यूपी पुलिस से सेना के जवान की हॉट टॉक Ballia News


मनियर, बलिया। लाठी चलाओगे। आओ मेरे साथ गोली चला लो। दौड़ लगा लो। कुश्ती लड़ लो। क्या कर लोगे मेरा ? फाइन काटो। एक लाख भी काटोगे तो मैं भरुंगा। यह अल्फाज आम नागरिक का नहीं, बल्कि कथित रूप से एक सेना के जवान का है जो मनियर थाने के सामने वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा सहित समस्त पुलिस कर्मियों को ललकारते हुए कहा। 
शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे मनियर थाने के पास काफी संख्या में पुलिस के लोग वाहन चेकिंग कर रहे थे। वाहन के कागजात हेलमेट, मास्क, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी आदि की चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान सेना का एक जवान मनियर चांदू पाकड़ से कोई सामान खरीद कर अपने गांव जा रहा था। पुलिस उसे रोक दी। जवान सिविल ड्रेस में था। किसी बात पर जवान एवं पुलिस के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। बस क्या था जवान ने एक-एक कर सबको ललकारना शुरू कर दिया। जवान ने अपना मोबाइल निकाल कर उसमें अपलोड आई कार्ड भी पुलिस को दिखाया और कहा कि हिम्मत है तो चलो मेरे साथ दौड़ लगा लो। बलिया से चलो दौड़ लगा कर मनियर आते हैं। पुलिस जवान की गाड़ी का फाइन काटे जाने के लिए उसके बाइक का नंबर नोट किया व फोटो लिया। पुलिस उसका चालान काटी की नहीं या ज्ञात नहीं हो सका, हालांकि वाहन चेकिंग के दौरान एक दरोगा जी स्वयं मास्क नहीं लगाए थे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद