बलिया में भागड़ नाला की सफाई व जल संरक्षण कार्य में करूंगा हर संभव सहयोग : राकेश सिंह

बलिया में भागड़ नाला की सफाई व जल संरक्षण कार्य में करूंगा हर संभव सहयोग : राकेश सिंह

बैरिया, बलिया। बैरिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह ने मनरेगा से ग्राम प्रधानों द्वारा भागड़ नाला की सफाई व जल संरक्षण के कार्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। कहा कि जल संरक्षण का कार्य अति आवश्यक एवं पुनीत है। इसलिए यह कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए। क्षेत्र पंचायत बैरिया और मैं व्यक्तिगत अपने तरफ से भी हर संभव सहयोग करूंगा।

शुक्रवार को रानीगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश सिंह ने स्पष्ट किया कि कुछ अधिकारियों को यह भ्रम हो गया है कि मेरे द्वारा इस कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। यह सत्य नहीं है, बल्कि इस कार्य में मैं अपने स्तर से हर तरह का सहयोग करने को तत्पर हूं। कहा कि कुछ जगहों पर काश्तकारी की भूमि है। वहां भी बातचीत करके मामले को हल कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम प्रधान नारायणगढ़, तालिबपुर, रानीगंज, भीखा छपरा, श्रीनगर, इब्राहिमाबाद, करमानपुर सहित समस्त प्रधानों का सहयोग किया जाएगा, जिन्हें जिलाधिकारी ने भागड़ नाला की साफ-सफाई और जलकुंभी हटाने की जिम्मेदारी दी है। यह अति आवश्यक कार्य है। इसमें क्षेत्र पंचायत के तरफ से भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के पुरवा रामनगर चिमनी निवासी शम्पू यादव (28) की मौत गुरुवार की...
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी