जनता की बुनियादी सुविधाओं पर सरकार पूरी तरह से फेल : कांग्रेस Ballia News

जनता की बुनियादी सुविधाओं पर सरकार पूरी तरह से फेल : कांग्रेस Ballia News


मनियर, बलिया। भाजपा की केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार जनता की बुनियादी सवालों पर पूरी तरह से फेल है। चारों तरफ अपराध का बोलबाला है। महिलाओं के साथ ज्यादती की घटनाएं बढ़ रही है। यह सरकार जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। ब्राह्मणों का एनकाउंटर करा रही है। सरकार द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। 

उक्त बातें मनियर इंटर कॉलेज के मनोरंजन हाल में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कही। आम जन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जनपद के हर ब्लॉक स्तर पर खुली बैठक की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन लोगों का पैनल बनाकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। 

इसके बाद न्याय पंचायत स्तर  व बुथ स्तर पर भी समिति की बैठक की जाएगी। इसी उद्देश्य से सोमवार के दिन मनियर ब्लॉक की बैठक रखी गई है। बैठक को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व सच्चिदानंद तिवारी मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। व्यास मुनि उपाध्याय, हरेन्द्र सिंह, संजीव शुक्ला, बासुदेव पर्वत, अभिजीत पाठक, अनिल पांडे, सुरेंद्र राम इत्यादि लोग मौजूद थे। संचालन जिला सचिव मदन यादव ने किया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर