बलिया : बाढ़, सिंचाई, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग को डीएम ने किया अलर्ट, बोली बाढ़ से पहले पूरी कर लें तैयारी

बलिया : बाढ़, सिंचाई, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग को डीएम ने किया अलर्ट, बोली बाढ़ से पहले पूरी कर लें तैयारी

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि बाढ़, सिंचाई, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग के ​अधिकारी बाढ़ से पूर्व अपनी पूरी तैयारी रखें। बाढ़ की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सम्भावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दीं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियां 30 जून से पहले तक पूरी तरह सक्रिय मोड में हो जाएं। वहां जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी है, शिफ्टवार लगा ली जाए। स्वास्थ्य ​महकमा भी चिकित्सा सुविधाओं को समय से पहुंचाने को लेकर अपनी प्लानिंग कर ले। पशुपालन विभाग चारे की व्यवस्था व पशुओं की चिकित्सा को लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी तटबंधों की स्थिति व बाढ़ परियोजनाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, बाढ़ खण्ड, पंचायती राज, कृषि, वन विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, विद्युत तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी उनसे जुड़े कार्य के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सभी एसडीएम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर