बलिया में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख की लूट, एक्शनमोड में पुलिस

बलिया में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख की लूट, एक्शनमोड में पुलिस


सिकंदरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के बनहरा गांव के समीप गुरुवार की अपरान्ह करीब 3 बजे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख रुपए लूट लिया। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है।  इसकी जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। थोड़ी ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव व एसओजी टीम सिकंदरपुर पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।
मनियर थाना क्षेत्र के पीलुई गांव निवासी हरगोविंद वर्मा भारतीय स्टेट बैंक सिकन्दरपुर के अधीन भाटी चट्टी पर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे वह भारतीय स्टेट बैंक सिकन्दरपुर की शाखा से एक लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक से अपने केंद्र पर जा रहे थे। अभी वह बनहरा गांव के समीप पहुंचे थे, तभी पल्सर सवार दो बदमाश उनकी बाइक को ओभरटेक कर गिरा दिए। बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद हरगोविंद वर्मा से उनकी झड़प हो गई। इसी दौरान उसमें से एक ने असलहा सटा दिया, जिससे वह डर गए और आरोपी बैग उनका छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार