किसान आंदोलन पर बलिया के भाजपा विधायक का बड़ा बयान

किसान आंदोलन पर बलिया के भाजपा विधायक का बड़ा बयान


बैरिया, बलिया। किसानों का आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि राजनैतिक दलों का आंदोलन बन गया है। इसका संचालन कांग्रेस, सपा, बसपा व बामपंथी दलों के हाथ में चला गया है। इससे वास्तविक किसानों का कोई लेना देना नहीं है। यह उद्गार बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह का है। मंगलवार को बैरिया में पत्रकारों से मुखातिब विधायक ने कहा कि हर मोड़ पर पुलिस वाले किसानों का उत्पादन बाजारों में ले जाने के एवज में वसूली कर रहे थे, उस पर नए कानून के तहत पूरी तरह रोक लग गया है।

किसानों को अपनी मर्जी का मालिक बनाया गया है। वह जहां चाहे अपना उत्पाद बेच सकते है। इस व्यवस्था से मंडी माफियाओं के पेट मे दर्द होने लगा है। जिन लोगों ने 70 वर्षों तक किसानों का शोषण किया है, वह किसानहित की बात कर रहा है। प्रधानमंत्री ने हरेक साल किसान सम्मान योजना के तहत हर किसान के खाते में छह हजार रुपया दे रहे है। ग्रामीण महिलाओं को भी प्रति महीने पांच सौ के हिसाब से प्रत्येक खाते में भेजे जा रहे है।

विधायक ने कहा कि 70 वर्ष तक देश पर कांग्रेस ने राज किया है। कितने पैसे किसानों के खाते में भेजे है। 10 वर्ष से अधिक समय तक उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उसने किसानों के लिए क्या किया।असल बात यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता से ये पूरी तरह से कट चुके है। यह अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए किसानों को बरगलाने में लगे है, किंतु किसान इन्हें जान भी रहे है। पहचान भी रहे है। इसलिए यह आंदोलन जल्द ही पूरी तरह से फ्लाप हो जाएगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर