बलिया : नाना की तेरही में आया युवक गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम

बलिया : नाना की तेरही में आया युवक गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम


बैरिया/मझौवां, बलिया। गंगा में डूब रहे छोटे बच्चों को बचाने के चक्कर में 20 वर्षीय युवक डूब गया, काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हो सका। युवक का शव देख कोहराम मच गया है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। पंचनामा के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। 

यह भी पढ़ेंबलिया में डबल मर्डर : कुंए में बेटे का, घर में मिला बाप का शव ; जांच में जुटी पुलिस

रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी पीयूष कुमार यादव (20) अपने नाना बनेला यादव के तेरही में शामिल होने के लिए सोमवार को दया छपरा आया था। तेराही संपन्न होने के बाद मंगलवार को वह अपने मामा सुभाष यादव व उनके घर के छोटे-छोटे बच्चे विक्की 07 वर्ष व बाबू 08 वर्ष के साथ दया छपरा गंगा तट पर स्नान करने के लिए चला गया। 

यह भी पढ़ेंदेखिएं ! बलिया पुलिस की डायरी, आज कहां-कहां मिली सफलता

नहाते समय छोटे-छोटे बच्चे गंगा में डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए पीयूष गंगा में कूद गया। बच्चों को तो मछुआरा शैलेश चौहान व अशोक साहनी ने बचा लिया, लेकिन पीयूष गंगा के गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची।मछुवारा लंगर व लगी के सहारे युवक की तलाश करने में सफल रहे। 

शिवदयाल पांडेय मनन/हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान