बलिया : भारत स्काउट और गाइड को किया गया ऑनलाइन ट्रेंड

बलिया : भारत स्काउट और गाइड को किया गया ऑनलाइन ट्रेंड


बलिया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड गोल मार्केट महानगर लखनऊ के तत्वावधान में डॉ. प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्यायुक्त स्काउट एवं अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में प्रदेश के 75 जिलों के आईटी विभाग के 150 सदस्यों को गूगल मीट पर आनलाइन प्रशिक्षण में उपस्थित होकर वेबसाइट के विषय में जानकारी, डिजिटल तरीकों से पत्र व्यवहार करना, आनलाइन प्रशिक्षण, आनलाइन मीटिंग, गूगल फार्म इत्यादि की जानकारी दी गई।

बलिया से आईटी समन्वयक के रुप में सौरभ कुमार पाण्डेय जिला संगठन कमिश्नर स्काउट तथा राजेश कुमार सिंह जिला सचिव ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजेश मिश्रा प्रादेशिक आयुक्त स्काउट, ललिता प्रदीप प्रादेशिक आयुक्त गाइड, आनंद सिंह रावत प्रादेशिक सचिव, कुसुम मनराल प्रादेशिक संयुक्त सचिव, अरविंद श्रीवास्तव प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त, राजेंद्र सिंह हंसपाल प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट, कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड तथा अजय कुमार सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर एससीआरटी इत्यादि ने अपने विचार रखे।कुशल संचालन अदनान हाशमी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त लखनऊ ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल