भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आम जनजीवन प्रभावित, बदलाव तय : अनिल राय

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आम जनजीवन प्रभावित, बदलाव तय : अनिल राय


बलिया। समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा के नेता अनिल राय अपने कारवाँ को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर व आमघाट में जनसंपर्क व संवाद किया। सपा नेता अनिल राय ने कहा कि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद से पता चल रहा है कि वर्तमान सरकार की अनेकों गलत नीतियों से आम जनजीवन छिन्न भिन्न हो गया है। 




कहा कि किसान खाद की समस्या, महंगे बिजली बिल की समस्या, नवजवान बेरोजगारी की समस्या तथा पुलिस थानों पर अवैध वसूली की समस्या से जनता अब निजात पाना चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को बुरी तरह से हराने जा रही है। कहा कि युवा जोश अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हो चुकी है। जनसंपर्क कार्यक्रम में आमघाट के पूर्व प्रधान जयराम सिंह, करीमन सिंह, संजय यादव बागी, शुभ सिंह, नन्द जी प्रधान,भगवान जी यादव,राजकिशोर सिंह,रविन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, भोला पासवान, राजू गुप्ता, हरेराम यादव, संजय सिंह, शिव जी यादव,मनोज वर्मा, कमलेश तुरहा, माकुर यादव, माधोपुर निवासी अशोक पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, बशिस्ट पाण्डेय, भरत पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, कमला पाण्डेय, विशंभर पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, बाबा पाण्डेय, राजेश यादव, मयंक पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, घूरा यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार