सावधान ! सड़क पर उतरे बलिया डीएम और एसपी, कटा कईयों का चालान

सावधान ! सड़क पर उतरे बलिया डीएम और एसपी, कटा कईयों का चालान


बलिया। जनपद में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेन्द्र नाथ सिंह गुरुवार को फील्ड में उतर गए। फेफना चौराहे पर पहुंचे और वहां सोशल डिस्टेंस व मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई कराई। तिराहे पर बिना मास्क के आने वालों का चालान भी काटा गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने एनाउंसमेंट के जरिए सभी दुकानदारों को चेताया कि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए विक्री करें। बिना मास्क के कोई आता है तो उसको सामान न दें। कहा कि अगर ये प्रक्रिया नहीं अपनाते हैं तो आप के दुकान का चालान काट दिया जायेगा। फेफना के एसओ शशिमौली पांडेय को निर्देश दिया कि मोटरसाइकिल पर तीन सवारी या बिना मास्क के अगर कोई आता जाता है तो बेहिचक उसका चालान काटें। लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की सख्ती बरतनी पड़े तो उसमें संकोच ना करें।

इसके बाद डीएम एसपी शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचे। वहां सिटी मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वाहन चालकों, दुकानदारों व अन्य व्यक्तियों को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराएं। कोई नहीं पहनता है तो युद्ध स्तर पर उसका चालान काटें। नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र पांडेय को निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे शहर में अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति जागरूक करते रहें। ऐसा नहीं करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी जानकारी देते रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट