बलिया पुलिस को 'बरतर चौराहे' पर मिली सफलता

बलिया पुलिस को 'बरतर चौराहे' पर मिली सफलता

बैरिया, बलिया। एसपी राज करन नय्यर के निर्देशन व एएसपी विजय त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में दोकटी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 02 नफर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को चोरी की एक बाइक तथा 02 चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक की पुलिस टीम के चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्र व उप निरीक्षक वरूण कुमार राकेश हमराहियों ने लगनटोला ढाला से आगे बरतर चौराहे के पास मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्नानार्थियो की सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अन्तरराज्यीय वाहन चोर राहुल कुमार मांझी पुत्र कन्हैया मांझी (निवासी मांझी दुर्गापुर थाना मांझी जिला छपरा बिहार) व  बृजेश कुमार पुत्र नन्द कुमार मल्लाह (निवासी माझी दुर्गापुर थाना माझी, जनपद छपरा बिहार) गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक बाइक व चाकू बरामद हुआ। बरामद बाइक पर लगे नम्बर प्लेट को चेक करते हुए वाहन में अंकित चेचिस नम्बर से मिलान कर सत्यापन किया गया तो मोटर रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट में भिन्नता पायी गयी, जो फर्जी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार