इन दो विन्दुओं पर बलिया सांसद ने दी अहम जानकारी

इन दो विन्दुओं पर बलिया सांसद ने दी अहम जानकारी


बैरिया, बलिया। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व उनके आर्थिक उन्नयन के लिए भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा देश भर में किसानों के साथ बैठक कर संवाद करेगी। उन्हें बताया जाएगा कि अपनी जरूरत में अपना ही उत्पाद का उपयोग करें। सामाजिक सरोकार व सौहार्द कायम रखने के साथ दी संयुक्त परिवार की अवधारणा को भी सबल बनाये।
भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को दिल्ली में किसानों के साथ बैठक कर संवाद किया जाएगा। उसके बाद पूरे देश मे बैठक का क्रम शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नगर में भी किसानों के साथ बैठक कर संवाद किया जाएगा। 

बलिया को आरा से रेल लाइन से जोड़ने का होगा प्रयास : मस्त

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया को आरा से रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास होगा।इस बाबत रेल मंत्री पीयूष गोयल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करूंगा। अगर इसमें सफलता मिल गई तो बलिया व आरा के विकास को और गति मिलेगी।
गुरुवार को अपने सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते देश के विकास का पहिया धीमा हो गया है, अन्यथा विकास की गाड़ी अब तक सरपट दौड़ती दिखाई देती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसित है। हमारा सिद्धांत सबका साथ सबका विकास है। धर्म और जाति के आधार पर हमारी पार्टी भेदभाव नही करती।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली