बलिया में करेंट की जद में आने से युवक की मौत, शिक्षक नेता के भाई थे अंजनी

बलिया में करेंट की जद में आने से युवक की मौत, शिक्षक नेता के भाई थे अंजनी


बलिया। काली पूजा के दौरान टेंट में लगी लोहे की पाइप में करंट उतरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। यह हृदयविदारक घटना दुबहर थाना क्षेत्र नगवां गांव की है। इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक शिक्षक नेता राधाकृष्ण पाठक का चचेरा भाई है।
नगवां के हरलाल छपरा निवासी अंजनी कुमार पाठक (22) पुत्र रामजी पाठक हरलाल छपरा स्थित मां काली जी के मंदिर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन सम्पन्न कराने के बाद गुरुवार की रात करीब रात 8 बजे मंदिर पर का सभी सामान सुरक्षित कर रहे थे। दुर्भाग्यवश टेंट में लगे पाइप में किसी तरह बिजली का करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में अंजनी आ गये। इससे मंदिर प्रांगण में भगदड़ मच गयी।अंजनी को चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन अफसोस। मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी अंजनी की मौत से पूरे क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। दो भाइयों के बीच अंजनी इकलौता पुत्र थे। शुक्रवार की सुबह शिवरामपुर घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई, जहां पिता रामजी पाठक ने मुखाग्नि दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली