बलिया : स्कूल के कमरे में बंद बच्चे को ताला तोड़कर ग्रामीणों ने निकाला बाहर, वीडियो वायरल ; बीईओ बोले-होगी जांच

बलिया : स्कूल के कमरे में बंद बच्चे को ताला तोड़कर ग्रामीणों ने निकाला बाहर, वीडियो वायरल ; बीईओ बोले-होगी जांच

 

बलिया। सोशल मीडिया पर एक Video तेजी से वायरल हो रहा है। यह Video शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक का बताया जा रहा है। Video में साफ दिख रहा है कि एक युवक स्कूल के कमरे में बंद ताला को ईंट के टुकड़े से तोड़ रहा है। ताला टूटने के बाद फाटक खुलता है और एक बच्चा रोते हुए बाहर निकल रहा है। 

कहा जा रहा है कि गुरुवार को स्कूल में बच्चे पढ़ने आये थे। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी हुई तो ताला बंद कर प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ घर चले गये। इसी में एक बच्चा कमरे में ही बंद हो गया। राह चलते लोगों ने करीब 2.30 बजे के करीब बच्चे की रोने की आवाज सुनी। खिड़की से झांककर देखा तो एक बच्चा रो रहा था। फिर ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया।

वायरल Video का मामला संज्ञान में है। आज उसका धरातलीय परीक्षण करूंगा, उसके बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। 
हिमांशु मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी, बेरूआरबारी, बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे