बलिया : नगर क्षेत्र की निगरानी समिति संग बैठक कर DM ने दिये यह निर्देश

बलिया : नगर क्षेत्र की निगरानी समिति संग बैठक कर DM ने दिये यह निर्देश


बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर क्षेत्र की निगरानी समितियों की बैठक हुई। बैठक में लगभग सभी वार्ड के सभासद भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि वार्ड में सर्वेक्षण के लिए जा रही मेडिकल टीम का पूरा सहयोग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करें। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, अब बिना लक्षण वाले पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन की भी सुविधा दी जाएगी। इसलिए अब बिना किसी डर भय के जांच कराएं। सभी सभासदों ने भी आश्वस्त किया कि अब पूरी गम्भीरता से इस पर काम करेंगे और अपने वार्ड को कोरोना मुक्त करने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। बैठक में एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग, अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा समेत सभासद गण मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा