आप आफत को सिर माथे लपकती चुम्बक हो 'मां'

आप आफत को सिर माथे लपकती चुम्बक हो 'मां'


नाउम्मीदी, नासमझी, उखड़ती सांस
बांध ले जब माहुर, जहर अपने पाश 
तो फौरन पहुंचे मां' के पास
क्योंकि 'मां', आप
उम्मीद की रोशनी हो
अनकहे को समझती हो
रहस्यमयी जीवन कृति हो
बला से बचाने की डिठौरी हो।

घृणा, बेनूरी, औ मुश्किलात घड़ी
तोड़ने पर अमादा रहम की लड़ी
तो बगैर बताये पहुंचे 'मां' के पास
क्योंकि 'मां', आप
बेबादल प्यारी बरसात हो
अगम राहो की प्रदर्शक हो
विध्वंसक लहरो की कहर हो
मुश्किल घड़ी की बलिष्ठ ढाल हो।

दृग तर, बेचैन, टूटी बिखरी जोर
न सोचो कोई कसर न कोई कोर
तो क्षेती पहुंचे 'मां' के पास
क्योंकि 'मां', आप
चितवन की खुबसूरत सब़ीह हो
हसीन लम्हातों की अमन चैन हो
टोक कर पटरी पर लाती जोर हो
बिखरे जिगर की बेजोड़ ढाढस हो।

चुभती दर्द, दरकते नाते, खारा उफनता समंदर
भरपूर रोको मानसिक व कायिक बवंडर
तो हड़बड़ाए पहुंचे 'मां' के पास
क्योंकि 'मां', आप
ढ़ेरों दर्द छिपाती बदलाव की अच्छी बात हो
रिश्तों को वाकई रुप देती बांडिंग हो
आग बबूला पे भटकन रहित सबक हो
समझ भरा दरिया सी छलकाती प्यार हो।

चकरी, भंवर, पिसे मरघट में आफत
गर प्राप्त करना हो सर्व हिफाजत
तो दनदनाए पहुंचे 'मां' के पास 
क्योंकि 'मां', आप
हर भंवर से निकालने की तरकीब हो
उखड़ती सांसो के लिए प्राण वायु हो
आफत को सिर माथे लपकती चुम्बक हो
फिलवक्त आपदकाले जीने की उचित सलाह हो।


विनोद कुमार मौर्य
सहायक अध्यापक
कम्पोजिट विद्यालय शिवाल मठिया
बैरिया, बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे