48.81 लाख से संवरेगा भृगु मंदिर, पूजन-अर्चन कर राज्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

48.81 लाख से संवरेगा भृगु मंदिर, पूजन-अर्चन कर राज्यमंत्री ने किया शुभारम्भ


बलिया। 48.81 लाख की लागत से होने वाले भृगु मन्दिर के सुन्दरीकरण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यमंत्री ने पूजन-अर्चन के साथ आरती की। राज्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसमें मंदिर कमेटी का भी सुझाव प्राथमिकता पर होगा। 


उन्होंने कहा कि भृगु दर्शन के लिए जिले के अलावा अन्य जनपद व प्रांत से भी श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका सुंदरीकरण करा कर नगर का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। आने वाले दिनों में मन्दिर का स्वरूप और बेहतर हो, यह मेरी कोशिश है। इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ‘डम्पू’, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, विनोद चौबे, नगर महामंत्री अनिल सिंह अभिमन्यु गुप्त, राजेश गुप्त, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार