बलिया : दुकानदार को बंधक बनाकर बोलेरो से नकदी व सामान समेट ले गये हथियारबंद बदमाश

बलिया : दुकानदार को बंधक बनाकर बोलेरो से नकदी व सामान समेट ले गये हथियारबंद बदमाश


बेरुआरबारी, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मैरीटार-नरायनपुर मार्ग पर मझोसखुर्द प्राथमिक विद्यालय के सामने अंगद कम्प्यूटर जनसेवा केन्द्र व किराना दुकान पर धावा बोलकर हथियारबन्द बोलेरो सवार बदमाशों ने हजारों रुपये के सामान व नकदी लूट लूट लिया। फिर, दुकानदार को दुकान के अंदर बन्द कर फरार हो गए। 

मझोसखुर्द निवासी राधेश्याम वर्मा रात को भोजन करने के बाद अपने दुकान के ऊपर छत पर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे बोलेरो सवार आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश सीधे उनके छत पर चढ़ गए। फिर दुकानदार को जगाकर बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट व आतंकित कर दुकान की चाबी छीन दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप व नकदी तीन हजार रुपये, तेल घीव का डब्बा, कोल्ड ड्रिंक, साबुन आदि समान लेकर अपने बोलेरो में रखने के साथ ही चले गए। पीड़ित राधेश्याम वर्मा ने बताया की जाते समय बदमाशों ने दुकान में जबरन धकेल कर बाहर से ताला बन्द कर दिया। बदमाशों ने कहा कि चाभी यही बाहर रख दिए हैं कोई आये तो खोलवा लेना। 

बदमाशों के जाने के बाद ये घर के अंदर से काफी शोर मचाये। वही मझोसनाथ मंदिर के पुजारी बाबा राघव दास सुबह 3 बजे के करीब शौच करने के लिए उठे तो आवाज सुन पहुंचे तो बाहर से दरवाजा खोलकर दुकानदार को बाहर निकाले। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगो ने डायल 112 नम्बर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हथियार के बल पर घटी इस घटना से क्षेत्र के लोगो में काफी दहशत व्याप्त हैं।


विनोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार